बैखोफ चोरों ने किराना दुकान में लाखों का माल उड़ाया

0
34

झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाहर सैयर गेट कलारी के पीछे स्थित किराना दुकान में बैखोफ चोरों ने 11 लाख से अधिक का माल साफ कर दिया।

पीड़ित शहीद पुत्र फकीर मोहम्मद की बाहर सैंयरगेट में किराना की दुकान है। हमेशा की तरह शहीद ने 31 जुलाई की रात 11 बजे दुकान बंद कर दी थी। रात में चोरों ने दुकान के ताला तोड़ कर अंदर रखा 9,20,000/- रुपये नगद और 500 ग्राम चांदी चोरी कर ली।

शहीद ने बताया कि वह पत्ती सोसाइटी के माध्यम से सदस्यों से रुपए इकट्ठा कर महीने की पहली तारीख को देते हैं। 1 अगस्त को सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो अंदर वाले गेट का ताला टूटा मिला और बक्सा टीन के ढक्कन भी खुले थे। उन्होंने कुल चोरी 11 लाख रुपये से अधिक की बताई है‌। पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना के बाद थाना कोतवाली प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र दे दिया गया है, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही जानकारी ली। जबकि घटना ओरछा गेट चौकी से कुछ दूरी पर हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here