अखिलेश बुढ़ऊ हो जायेंगे, पच्चीसियों साल सत्ता में नहीं आएंगे : प्रभारी मंत्री जयवीर 

0
38
Oplus_16908288

सनातन व साधू संतों का अपमान निंदनीय 

झांसी। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए दावा किया “अखिलेश यादव बूढ़ऊ हो जाएंगे, पच्चीसियों साल सत्ता में नहीं आएंगे”।

यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने झांसी आगमन पर अपने अंदाज में कही। उन्होंने भगवा का अपमान करने पर सांसद पप्पू यादव को भी आड़े हाथों लिया।

शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री / झांसी जिले के प्रभारी जयवीर सिंह झांसी ने झांसी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित पप्पू यादव को आड़े हाथों लेकर जमकर कटाक्ष किये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनता ने एक मुश्त निर्णय लेकर के भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। इसको भूलना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में बिहार की जनता ने लालू के बीस साल और उनके बेटे के जंगल राज खत्म कर दिया। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में अभी दस साल बाद भी जनता अखिलेश के जंगल राज को भूली नहीं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा अखिलेश यादव बीस साल तक उत्तर प्रदेश में हिल्ले नहीं लगने वाले, भूल जाओ बुढ़िया जाओगे सत्ता में नहीं आ पाओगे।

उन्होंने सांसद पप्पू यादव द्वारा सदन में किए गए हंगामे पर कहा कि सदन को चौराहे की पंचायत नहीं बनानी चाहिए। सदन की एक गरिमा होती है, जो सदन में हुआ उससे हमारी सनातन और साधु संतों का अपमान किया यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस पर स्पीकर को नियम बनाकर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की सरकार आने के बाद देश बदल रहा है, देश बढ़ रहा है, इसी से विपक्ष की जमीन खिसकती जा रही जिससे विपक्ष चिंतित हो रहा है। विपक्ष को सत्ता में आने की जल्दी है, लेकिन मोदी की लोकप्रियता के चलते विपक्ष का चिंता का कारण बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए विपक्ष बंगाल, नेपाल जैसी हिंसा कराने का प्रयास कर रहे है, किसी प्रकार यह लोग सत्ता में आ जाए, विपक्ष मर्यादा से हटकर लोक तंत्र के लिए संवैधानिक व्यवस्था के लिए अच्छे इससे इन्हें बाज आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सरकार की विकास कार्यों की और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here