
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत मसीहा गंज चौकी अंतर्गत वरदान बिहार कालोनी मुंशीराम कम्पाउन्ड में बिल्डिंग मटीरियल कारोबारी के घर में दिनदहाड़े घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया और छत के रास्ते भाग निकले।
बताया गया है कि मुंशीराम कम्पाउन्ड निवासी जितेन्द्र गर्ग रविवार को दोपहर अपने घर में ताला लगा कर दुकान पर गये थे। इसी दौरान मौका देख कर चोर किचन का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश कर गया और तलाशी लेकर माल उड़ाया। इसी बीच जब गृह स्वामी का भाई घर पहुंचा तो ताला खोलकर अंदर गए तो चोर छत के रास्ते भाग निकले।
घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त व अलमारी आदि खुली मिलीं और लाखों के आभूषण व नगदी आदि गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और साक्ष्य संकलित किए। पुलिस द्वारा आस-पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की तलाश कर जा रही है। दिनदहाड़े हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।














