झांसी। अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी द्वारा 2 रेलगाडिय़ों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए जनसंपर्क भी किया। उन्होंने झांसी से ग्वालियर के मध्य गतिमान एक्सप्रेस में यात्रा करते हुए यात्रियों से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उनकी बेहतरी हेतु फ ीडबैक/सुझाव प्राप्त किये। इसके साथ उनकी शिकायतों के निस्तारण के रेलवे द्वारा हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। वापसी में केरला एक्सप्रेस से सभी श्रेणी के यात्रियों से वार्ता की तथा उनसे भी बेहतरी हेतु सुझाव प्राप्त किये। यात्रियों द्वारा किये गए सवालों पर उन्होंने रेल प्रशासन का पक्ष रखा तथा रेलवे द्वारा आगामी योजनाओं का संक्षिप्त विवरण भी देकर उनकी जिज्ञासा का समाधान किया। अपर मण्डल रेल प्रबन्धक के इस प्रयास की यात्रियों ने सराहना की।