झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित हंसारी में एक इंटर कॉलेज में बैंच पर बैठने को लेकर दो छात्राओं में विवाद हो गया। इसकी जानकारी लगने पर एक छात्रा के परिजन भी कॉलेज पहुंच गए और दूसरी छात्रा की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने पीड़ित छात्रा से पूछताछ कर उसे परिजनों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्रांतर्गत हसारी निवासी सलोनी पुत्री स्व. जितेंद्र ज्योति नगर स्थित एस के इंटर कॉलेज के कक्षा 12 की छात्र है। उसका आरोप है कि आज कॉलेज में बैंच पर बैठने को लेकर उसका दूसरी छात्रा से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में मारपीट हो गई। तभी दूसरी छात्रा ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दे दी। सूचना पर पहुंचे दूसरी छात्रा के परिजनों ने सलोनी की मारपीट कर दी।
मारपीट में सलोनी को चेहरे व शरीर पर कई जगह चोट आई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही पीड़ित छात्रा को उसके परिजनों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।














