झांसी। उ .प्र. साहित्य सभा एवं रोटरी क्लब ऑफ झांसी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त की 140 वीं जयंती पर मनाई गई। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं की कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम साहित्य सभा झांसी इकाई के अध्यक्ष सी बी राय तरुण की अध्यक्षता एवं संस्था के केंद्रीय पदाधिकारी अर्जुन सिंह चांद , मंडलीय संयोजक सत्य प्रकाश सत्य एवं जिला संयोजक रिपुसूदन नामदेव के अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के साथ भानी देवी स्कूल एवं जय एकेडमी की लगभग 30 छात्राओं ने कविता पाठ किया। सभी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम नियति सिंह, द्वितीय पूर्वी यादव, तृतीय धीरजा रहीं जिन्हें विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने एवं अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव वैभव कुमार दुबे ने एवं आभार रोटरी क्लब ऑफ झांसी के सचिव रोटे प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। उक्त अवसर पर , रोटे पी के भटनागर, डॉ डी एस गुप्ता, चितरंजन गोस्वामी, राजकुमार राय, सुधीर आर्या , के एन मालवीय , कवि श्री संजीव दुबे , देवेंद्र नटखट, नेहा चाचरा,प्रमोद कुमार खरे, सहित अनेक प्रतिष्ठित लोग़ उपस्थित रहे।














