झांसी मंडल से कुल पांच पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

आगरा में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन का 22वाँ वार्षिक ज़ोनल अधिवेशन

आगरा। 3 अक्टूबर को आगरा में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन का 22वाँ वार्षिक ज़ोनल अधिवेशन संपन्न हुआ। इस दौरान केंद्रीय चुनाव चुनाव अधिकारी का अमर सिंह यादव मंडल मंत्री झांसी के निर्देशन में हुए।

इस चुनाव में यूनियन के शीर्ष पदों के लिए का शिव गोपाल मिश्रा को केंद्रीय अध्यक्ष और का आर. डी. यादव को केंद्रीय महामंत्री के पद पर पुनः निर्विरोध चुना गया। इसमें झाँसी मंडल से पाँच केंद्रीय पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। झांसी मंडल ने भी केंद्रीय कार्यकारिणी में मजबूत प्रतिनिधित्व बनाए रखा। झांसी मंडल से कुल पांच पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

झांसी मंडल से पुनः निर्वाचित पदाधिकारी: का वी. एस. कंसाना -केंद्रीय संयुक्त महामंत्री, का बी. के. यादव – केंद्रीय सहायक महामंत्री, का उषा सिंह – केंद्रीय उपाध्यक्ष। नए निर्वाचित पदाधिकारी: का शशि कपूर – केंद्रीय सहायक महामंत्री (कामरेड अजय सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर रिक्त पद पर), का शिशिर जयसवाल – केंद्रीय उपाध्यक्ष (का एच. एस. चौहान के सेवानिवृत्त होने पर रिक्त पद पर)

इस अधिवेशन और चुनाव के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों के हित में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।