झांसी। परम् पूज्य, राष्ट्र गौरव, गुरुदेव आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के दर्शनार्थ एवं वार्षिक अधिवेशन में सहिभागिता हेतु आज दोपहर झांसी से उदयपुर के लिए लगभग सौ-सवासों भक्तों का एक समूह उदयपुर के लिए प्रस्थान किया।
झांसी रेल्वे स्टेशन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पंचायत महामंत्री कमल जैन लोकपथ, करुगुवांजी मंत्री शिरोमणि जैन, करुणा स्थली चन्द्रोदय तीर्थ मंत्री राजकुमार जैन बाबा, निर्माण मंत्री भागचंद जैन, विधिक सलाहकार अशोक जैन “जैनिथ”, बड़ा मन्दिरजी सह मंत्री एडवोकेट अनूप जैन पत्रकार आदि ने उत्तर प्रदेश जोन के केन्द्रीय अध्यक्ष विनोद जैन ठेकेदार के नेतृत्व में जा रहे भक्तों का तिलक, माला, टोपी पहना कर स्वागत किया एवं सभी को मिष्ठान देकर सुखद धार्मिक यात्रा के लिए प्रस्थान कराया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलक परिवार के अधिवेशन में धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ अच्छे पर्यटन व तीर्थ स्थल देखने का भी पुण्य लाभ मिलता है साथ ही गौ माताजी की हम सभी को सेवा करना चाहिये। पंचायत महामंत्री कमल जैन लोकपथ ने कहा कि सभी भक्तों का सौभाग्य है कि सभी को समूह के साथ राष्ट संत आचार्य पुलक सागर जी महाराज के साक्षात दर्शन लाभ व आशीर्वाद प्राप्त होगा, सभी भक्त साधुवाद के पात्र हैं। करुगुवांजी मंत्री शिरोमणि जैन ने कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह यात्रा सुखद व यादगार रहेंगी, विधिक सलाहकार अशोक जैन “जैनिथ” ने कहा कि सभी को परस्पर सहयोग व एक दूसरे का सम्मान करते हुए इस सामाजिक यात्रा को सफल बनाते हुए अपने धर्म के साथ साथ राष्ट्र हित के कार्य करना है, सहमंत्री एडवोकेट अनूप जैन ने सभी को इस अधिवेशन में झांसी का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही मातृशक्ति ने कहा की अपने बच्चों को धर्म से जोड़कर रखना चाहिये।
अधिवेशन में मुख्य रूप से ई. सतीश चन्द्र जैन, कमल जैन हस्ति पाईप, मनोज जैन अछरौनी, नीलेश राजकुमार जैन, भाग चंद्र, सुनील अच्छारौनी, मनोज जैन, मुकेश जैन, संकेत जैन, धढ़ेंन्द्र अर्पित जैन, रज्जु जैन, देवव्रत जैन, सतीश चंद्र जैन, ऋषभ जैन, रविंद्र जैन, रवि जैन, सुनील जैन, संतोष जैन, जिनेन्द्र जैन, प्रवीण जैन, ब्रजेश सोनू जैन आदि जा रहे हैं। संचालन नवीन पड़रा ने व आभार युवा अध्यक्ष अनूप जैन पड़रा ने व्यक्त किया।