झांसी। रेलवे यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी झांसी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत झांसी जीआरपी थाना निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों मोबाइल फोन में से एक मोबाइल पूर्व में दर्ज मुकदमे से संबंधित पाया गया है। वहीं, दूसरे चोरी के मोबाइल की बरामदगी के संबंध में जीआरपी द्वारा नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
03 अगस्त को रेलवे स्टेशन झांसी के कार्यालय वरिष्ठ खण्ड अभियन्ता विद्युत ट्रेन लाइट उ.म.रे. वहद थाना क्षेत्र झांसी से 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुये चोरी के 02 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गये। गिरफ्तार आरोपी के नाम शिवकुमार पुत्र पुतुलाल व संतोष पुत्र सुन्दर निवासी खिंझना थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी उ०प्र० बताए गए हैं।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में प्र0नि0 विवेक कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक गौरव कुमार, का0 अनिल कुमार, धारा सिंह थाना जीआरपी झाँसी शामिल रहे।














