Oplus_16908288

डॉ तिवारी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया, केक काटे, मिष्ठान वितरण हुआ 

झांसी। शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी का जन्म दिवस झांसी में बड़ी संख्या में केक काट कर, मिष्ठान वितरण कर धूमधाम से मनाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

आज सुबह से ही विधायक आवास, विवेकानंद कालेज सहित विविध स्थानों पर शिक्षक, शिक्षिकाओं, राजनैतिक दलों, सभी वर्गों, संगठनों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डॉ बाबूलाल तिवारी को फूल मालाएं पहना कर, गुलदस्ते भेंट कर जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

शिक्षक विधायक आवास पर सुबह से ही शुभचिंतक, इष्ट मित्र, शिक्षक शिक्षिकाओं, पत्रकारों, विद्वतजनों ने केक काट कर, मिष्ठान वितरण कर डा बाबूलाल तिवारी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संतों ने भी आशीर्वाद दिया। आवास पर दिन भर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। आगवानी अखिलेश त्रिपाठी ने की।

प्रेमनगर में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द कॉलेज में भी धूमधाम से मनाया गया शिक्षक विधायक का जन्म दिवस। इस दौरान शिक्षक विधायक को प्रदेश उपाध्यक्ष ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्था दिलीप पांडेय ने चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आयोजक अनिल पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमन्त परिहार, दिनेश भार्गव, रीतेश साहू, ग्यासी लाल, नाथूराम रैकवार, राष्ट्र भक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपाई, बुमुमो पदाधिकारी, व्यापारी, गणमान्य नागरिक, छात्र, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।