3 किलो 234 ग्राम गांजा सहित महिला व पुरुष गिरफ्तार

0
43

झांसी। अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध झांसी पुलिस द्वारा का जा रहा प्रभावी कार्रवाई के क्रम में 4 अगस्त को थाना थाना नवाबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेडिकल बाईपास स्थित झांसी स्वागत गेट के पास बीड़ी-सिगरेट की दुकान के निकट, चौकी विश्वविद्यालय क्षेत्र से फैसल पुत्र रहीश खान निवासी बाहर सैयर गेट, कलारी के पास, थाना नवाबाद व रिजवाना पत्नी स्व० शाहिद खान हाल निवासी मेडिकल बाईपास, थाना नवाबाद, जनपद झाँसी, मूल निवासी ग्राम कोछाभंवर, थाना नवाबाद, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 03 किलो 234 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

उक्त दोनों मादक पदार्थ (गांजा) की बिक्री में लिप्त हैं।बरामदगी के संबंध में थाना नवाबाद पर मु0अ0सं0 433/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, उ0नि0 निखिल कुमार चौकी प्रभारी वि०वि०, म0उ0नि0 संगीता कुमारी, रि0का0 749 सोनवीर सिंह, म0का0 साधना, का0 कुलदीप सिंह, म0का0 प्रियंवदा, पीआरडी अवधेश थाना नवाबाद जनपद झांसी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here