Oplus_0

बड़ी बहन को भी शिकार बना कर मौत के आगोश में धकेला 

झांसी। जिस पर भरोसा कर जिंदगी सौंप दी उसी विश्वासघात कर दिया। लगभग 8 वर्ष पहले अपनी दो बेटियों को लेकर प्रेमी के साथ भागी माँ को उम्मीद ही नहीं थी कि उसका प्रेमी ही दोनों बेटियों की जिन्दगी तबाह कर देगा। डेढ़ माह पहले बड़ी बेटी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है और अब छोटी बेटी जिन्दगी के लिए मेडिकल कॉलेज में शजूझ रही है। पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुँच कर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।

दरअसल नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित कोछाभांवर निवासी एक महिला के 5 बेटियां थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पड़ोस में रहने वाले दूसरी जाति के युवक से आसरा की उम्मीद में अवैध संबंध हो गये। लगभग साढ़े आठ वर्ष पहले वह अपनी बड़ी व सबसे छोटी बेटी को लेकर प्रेमी के साथ भाग कर गुड़गाँव (हरियाणा) चली गई। वहाँ मेहनत-मजदूरी करने लगे। लगभग डेढ़ माह पहले जब महिला झांसी लौटी, तो उसकी बड़ी बेटी बहुत बीमार थी। उसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहाँ उसने, दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि उसे एचआइवी था और मां के प्रेमी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। इस मामले को कतिपय कारणों से तूल नहीं दिया गया।

कुछ दिन पहले यह महिला अपनी 8 साल की छोटी बेटी की भी बीमारी की हालत में झांसी ले कर लौटी। उसकी भी हालत ठीक नहीं थीं। पड़ोसी महिला ने उस लड़की से पूछा तो उसने आइसक्रीम खिलाने की शर्त पर बताया कि सौतेले पिता उसे काले रंग की एक गोली देते थे और इसके बाद उसके साथ गन्दा काम करते थे। यह सुनकर सकते में आई पड़ोसी महिला ने तुरन्त डायल 112 को फोन किया और पुलिस पहुँच गई।

मासूम को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलिज लाया गया। यहाँ उसका उपचार शुरू कर दिया गया। माँ इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उधर, मासूम के वास्तविक पिता ने पुलिस को तहरीर देते के प्रेमी पर अपनी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नवाबाद पुलिस ने आरोपी कोछाभांवर निवासी आकाश परिहार के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीडित मासूम का मेडिकल कॉलिज में उपचार चल रहा है।