नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 6 शातिर हत्थे चढ़े 

0
83
Oplus_16908288

5 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, 12 ई-स्टाम्प शपथ पत्र एवं विभिन्न अभिलेख बरामद

झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार युवक युवतियों को ठगने वाले स्काई मैक्स कंपनी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, 12 ई-स्टाम्प शपथ पत्र एवं विभिन्न अभिलेख बरामद कर लिए। इस गिरोह के दो अन्य आरोपी फरार चल रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

गत दिनों कई बेरोजगार युवक युवतियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया था कि हंसारी में एक स्काई मैक्स कंपनी खुली है। इसके संचालकों ने नौकरी देने के नाम कर उनसे हजारों की ठगी कर ली और भागने की फ़िराक़ में हैं। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इस मामले में थाना प्रेमनगर पुलिस ने चित्रकूट के राजपुर निवासी राहुल तिवारी, जिला ललितपुर जखौरा निवासी करतार सिंह व लक्ष्मी कुशवाहा उर्फ डोली, मध्यप्रदेश के जिला पन्ना अजयगढ़ निवासी अंकित अवस्थी, मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी रौशनी अवस्थी, रंजीत सिंह राजपूत निवासी बामौर धुर्रा थाना चंदेरी जिला अशोकनगर मप्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, 12 ई स्टाम्प शपथ पत्र और अन्य दस्तावेज, स्काईमैक्स कम्पनी से संबंधित विभिन्न अभिलेख एवं इनवॉइस बरामद किए गए।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे स्काईमैक्स कम्पनी के नाम पर युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पंजीकरण एवं जॉइनिंग के नाम पर धनराशि वसूलते थे। अभ्यर्थियों के आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज लेकर कूटरचित अभिलेख तैयार किए जाते थे तथा प्राप्त धनराशि अपने एवं कम्पनी के मुख्य कार्यालय, नजफगढ़ (नई दिल्ली) स्थित खातों में स्थानांतरित की जाती थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में फरार चल रहे कमल और उसके सहयोगियों की पुलिस तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here