CCTV फुटेज से दतिया स्टेशन पर महिला यात्री के बैग चोरी करने वाला चोर पकड़ा

0
86

झांसी/दतिया। 29 जुलाई को 09.47 बजे जब एक महिला यात्री दतिया रेलवे स्टेशन के PF No. 01 पर बेंच पर लेटी थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त महिला का बैग चुरा लिया था, जिसमें एक जोड़ी चांदी की पाजेब, 2000/- रुपये तथा एक स्टील के डब्बे में दो किलो देसी घी रखा था l इस घटनाक्रम की रिपोर्ट 3 अगस्त को उक्त महिला द्वारा GRP/ ग्वालियर में दर्ज करायी गई थी।

3 अगस्त को उक्त चोरी की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक आउट पोस्ट दतिया द्वारा उक्त चोरी की घटना का CCTV फुटेज का विश्लेषण किया। इस दौरान CCTV में दिख रहे चोर की फोटो GRP तथा RPF स्टॉफ को साझा की साथ ही CCTV के FRS System में अपलोड करने वास्ते SSE/Tele/DAA को साझा कीl

प्रकाश में आए आरोपी की सुरागरसी पतारसी जारी रही l 07 अगस्त को उप निरीक्षक/रेसुब / आउटपोस्ट दतिया हमराह HC/ देवेंद्र कुमार सिंह, HC/चन्द्र भान सिंह तथा HC/ मनोज यादव द्वारा रेलवे एक्ट रेड के दौरान रेलवे मालगोदाम दतिया पर उपरोक्त चोरी में संलिप्त व्यक्ति को पकड़ लियाl

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में उसका नाम पता प्रमोद कुशवाहा पुत्र बालू कुशवाहा निवासी- ग्राम चंद्रपुरा, थाना-पृथ्वीपुर, जिला- निवाड़ी, मध्य प्रदेश बतायाl उक्त आरोपी को अग्रिम कार्यवाही वास्ते GRP/HC दतिया राजकुमार मिश्रा को सुपुर्द किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here