तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिकअप व बलेनो क्षतिग्रस्त, 7 घायल

0
33
Oplus_16908288

झांसी। शनिवार रात करीब 10 बजे डेली ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक पिकअप व बलेनो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त व सात लोग घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

शनिवार रात करीब 10 बजे सीपरी की ओर से रक्सा जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने डेली ब्रिज के पास सामने से आ रही एक मारुति बलेनो कार और एक पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक ने पहले पिकअप को टक्कर मारी, जिसमें उन्नाव गेट निवासी अजहर (30) और अनिल (29) घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

इसके बाद ट्रक ने बलेनो कार को टक्कर मारी। बलेनो में सवार पांच दोस्त मध्य प्रदेश के शिवपुरी से लौट रहे थे। गाड़ी के एयरबैग खुलने के कारण सभी दोस्त बाल-बाल बच गए। बलेनो सवार 28 वर्षीय इरशाद अहमद को हाथ में मामूली चोट आई, जबकि उनके साथी शिवम (25), अमन (26), सुजाद (25) और समीर (26) को भी हल्की चोटें आईं।

टक्कर लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बलेनो तथा पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 112 और स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घायलों को उपचार हेतु भेज दिया गया। ट्रक चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here