झांसी। भाजपा झांसी महानगर की आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर क्षेत्र के सभी नगर निगम पार्षदों को आमंत्रित किया गया, जिसमें तिरंगा यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि आगामी तिरंगा यात्रा महानगर के प्रत्येक वार्ड में क्रमशः आयोजित की जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए वार्ड स्तर पर तैयारियों, सहभागिता और आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह एवं जिला तिरंगा यात्रा संयोजक अमित साहू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जहां उन्होंने तिरंगा यात्रा के आयोजन एवं संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद नरेंद्र नामदेव, बंटी राजा, रितिका तिवारी, अर्चना राय, निधि वर्मा, महेंद्र यादव, अमित राय, रश्मि अहिरवार, प्रदीप कुमार, आशीष चौकसे, हरिओम मिश्रा, ममता पाल, विनीता थागले, रिंकू वंशकार, कामेश अहिरवार, अंकित शहरिया, तरुण कुमार, नरेंद्र किशोर, भरत सेन, राहुल कुशवाहा, आशीष तिवारी, बाल स्वरूप साहू, सुनील नैनवानी, मुकेश सोनी, अरविंद समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन विकास कुशवाहा ने किया।














