कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक किए नियुक्त

0
32

पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास डमडम महाराज व पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा. सुधांशु त्रिपाठी बनाए गए पर्यवेक्षक

झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में बूथ से लेकर जिला स्तर पर नये पदाधिकारियों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। पार्टी द्वारा प्रत्येक जिले में एक ए आई सी सी और तीन पी सी सी पर्यवेक्षक बनाए हैं जो शीघ्र ही अपने आवंटित जनपद में जाकर संगठन सृजन की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जारी लिस्ट में झांसी जनपद के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक हिना कर्वे एवं पीसीसी पर्यवेक्षक पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, अनुज मिश्रा व संतराम नीलांचल को बनाया गया है।

झांसी से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व भगवानदास कोरी को ललितपुर, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी व योगेंद्र सिंह पारीछा को कानपुर देहात , पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास डमडम महाराज को जालौन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा. सुधांशु त्रिपाठी व मनीराम कुशवाहा को महोबा, राहुल रिछारिया व नावेद खान को बांदा एवं राहुल राय को फतेहपुर का पी सी सी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here