झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा 9 अगस्त को रेलवे स्टेशन झांसी के प्लेटफार्म नं0 1/7 से दिल्ली इण्ड के आगे स्थित ई केबिन के बगल से 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुये चोरी के 3 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर लिए।
गिरफ्तार आरोपी का नाम बुद्ध विलास यादव निवासी ग्राम पलरी थाना बिसडा जिला बांदा उ०प्र०, चाँद खान पुत्र पदीसाई निवासी ग्राम ईशानगर थाना ईशानगर जिला छत्तरपुर म०प्र०, संदीप यादव निवासी करौठा थाना करैला जिला शिवपुरी म०प्र० बताए गए हैं।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में प्र0नि0 विवेक कुमार श्रीवास्तव, 30नि0 सतीष कुमार, हे0का0 शैलेन्द्र चौहान, का0 प्रद्युम्न तिवारी थाना जीआरपी झाँसी शामिल रहे।














