स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के 5 प्रमुख स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग पर प्रतिबंध

0
4
Oplus_16908288

झांसी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र के 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त 2026 तक पार्सल बुकिंग एवं हैंडलिंग पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर लागू रहेगा।

उक्त अवधि में इन 5 स्टेशनों पर लीज पर संचालित द्वितीय श्रेणी लगेज रैक डिब्बा, पार्सल वैन एवं डिमांड पार्सल वैन सहित सभी प्रकार के आवक-जावक पार्सल यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, पार्सल गोदाम एवं प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज तथा पैकिंग सामग्री से मुक्त रखा जाएगा।

इस अवधि में यात्रियों को केवल यात्री डिब्बे में निजी सामान ले जाने की अनुमति होगी। पंजीकृत समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं की बुकिंग निर्धारित वाणिज्यिक औपचारिकताओं तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन के बाद ही की जा सकेगी।

यह प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र से चलने वाली गाड़ियों के साथ-साथ अन्य रेलवे जोन एवं मंडलों से आने वाली उन गाड़ियों पर भी लागू होगा, जो उक्त स्टेशनों पर पार्सल की लोडिंग अथवा अनलोडिंग के लिए रुकती हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों एवं पार्सल ग्राहकों से स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here