महोबा की दिव्यांशी गुप्ता बनीं “मिस बुंदेलखंड 2026”

0
87

जालौन की निकिता फर्स्ट रनर-अप रहीं

झांसी। प्रतिष्ठित सौंदर्य व प्रतिभा प्रतियोगिता “मिस बुंदेलखंड 2026” में महोबा की दिव्यांशी गुप्ता ने “मिस बुंदेलखंड 2026” का खिताब अपने नाम किया, जबकि जालौन की निकिता फर्स्ट रनर-अप रहीं।

मिस बुंदेलखंड 2026 प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रतिभा एवं व्यक्तित्व के साथ साथ ऑनलाइन वोटिंग और सोशल मीडिया पर मिले जनसमर्थन के फलस्वरूप महोबा की दिव्यांशी गुप्ता और जालौन की निकिता सबसे आगे रहीं। प्रतियोगिता के दौरान दिव्यांशी और निकिता ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं प्रभावशाली प्रदर्शन के फलस्वरूप अंततः मिस बुंदेलखंड 2026 की प्रथम विजेता का खिताब हासिल किया।

एसके इवेंट कंपनी एंड फिल्म प्रोडक्शन हाउस एवं एसके अकैडमी ऑफ आर्ट सोसाइटी के बैनर तले अभिनेता आनन्द कुमार सक्सेना के मुख्य आतिथ्य एवं अभिनेता एड. अजय निगम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस कार्यक्रम के डायरेक्टर, एक्टर व ऑर्गेनाइजर समीर खान के नेतृत्व में मिस बुंदेलखंड का यह मंच पिछले लगभग 15 वर्षों से बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here