
झांसी। समरसता जलाभिषेक यात्रा राष्ट्रभक्त संगठन एवं हिंदू समन्वय मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया के नेतृत्व व एम एल सी बाबूलाल तिवारी एवं विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा के मुख्य अतिथि में शहीद पार्क झोकन बाग से प्रारंभ होकर मडिया महादेव गोविंद चौराहा, मरकाजी मस्जिद, ओरछा गेट होते हुए कसाई मंडी स्थित शिवालय पर पहुंची जिसमें हजारों की संख्याएं महिलाएं कलश लेकर के एवं राष्ट्रभक्त संगठन के सैंकड़ों कार्यकर्ता डीजे के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।
मंदिर पहुंचकर सभी ने जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया गया। गौरतलब है कि इस मंदिर को 10 वर्ष पूर्व विधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराया गया था एवं इस यात्रा का यह आठवां वर्ष था। यात्रा में प्रमुख रूप से राष्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारी अर्पित शर्मा, दिनेश कुशवाहा, दीपक वर्मा, छोटू कुशवाहा, साहिल मिश्रा, दिव्यांश, अमर रैकवार, प्रियांशु, हरी बाबू, अरविंद, राघवेंद्र, अंकित, विकास, अंकुश, हर्षित, राहुल मलकीत, सोनू, मोनू राज, गोलू यादव, राघवेंद्र, ध्रुव, अनुज, साहिल, ध्रुव, आकाश, कप्तान, नकुल, भारत, आशिक, राघवेंद्र, जितेंद्र, दीपेंद्र, वीरेंद्र, राजेश कांच, अमरकांत, कविता, मीरा आदि उपस्थित रहे।














