भाजपाइयों ने जोश खरोश से निकाली तिरंगा यात्रा

0
29

झांसी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा शिवाजी नगर मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी रमा निरंजन, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर बिहारी लाल आर्य एवं जिला तिरंगा यात्रा संयोजक अमित साहू मौजूद रहे। यात्रा लक्ष्मी गेट से प्रारंभ होकर बस्ती से होती हुई मंडी गेट पर पूर्ण हुई,यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी संजीव अग्रवाल ‘लाला’, मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी, अमर सिंह कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, कृष्ण कुमार दुबे, सुरेंद्र यादव, अजीत तिवारी, अवतार खटीक, प्रिंस कुशवाहा, किशोरी रायकवार, संदीप करोसिया, पिंकी बुधौलिया, गोलू गुप्ता, हेमंत वर्मा, बलवीर कुशवाहा, सभासद रमा कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, विकास नगरिया, रजनी वर्मा, कुसुम साहू, किरण गौतम, श्वेता पराशर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक साहू ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here