झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन (NCRMU) के महामंत्री आर. डी. यादव (प्रयागराज) के आदेशानुसार एवं झांसी मंडल के लोकप्रिय मंडल मंत्री अमर सिंह यादव की संस्तुति पर संजय साहू को संगठन की ‘शाखा नंबर 1’ का सचिव नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर यूनियन के पदाधिकारियों व रेल कर्मचारियों ने संजय साहू को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा पूरी निष्ठा के साथ की जाएगी।














