विधायक बबीना ने किया साहू समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

0
33

भारी बारिश में भी नहीं थमा उत्साह, समारोह में उमड़ा साहू समाज 

झांसी। संतुलित क्षेत्रीय विकास (बुंदेलखंड) निधि के माध्यम से बबीना विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र में निर्मित होने वाले साहू समाज के सामुदायिक भवन का पूजन कर मुख्य अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने आधार शिला रखी और गेंती चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने सामुदायिक भवन को समाज की एकता, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। अध्यक्षता भाजपा बबीना कैंट मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू ने की।

कार्यक्रम में विधायक राजीव सिंह पारीछा का डॉ. शिखा साहू, निवर्तमान साहू समाज अध्यक्ष लखन लाल साहू ने अभिनंदन किया। भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति, समर्पण और उत्साह बेहद सराहनीय रहा। प्रतिकूल मौसम के बीच बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों का पहुंचना सामुदायिक भवन के प्रति उनके उत्साह और सामाजिक एकजुटता को दर्शाता है। क्षेत्र के विकास के लिए लोगों का यह समर्पण और अर्पण निश्चित रूप से प्रेरणादायी रहा।

कार्यक्रम में साहू समाज के स्वजातीय बंधुओं के साथ-साथ अन्य समाजों के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कर्मा बाई स्कूल पूर्व अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, राम प्रकाश साहू, अनिल साहू ठेकेदार, डॉ. विजय साहू, डॉ. जय साहू, मंडल महामंत्री मनोज साहू, अनिल साहू झांसी, युवा अध्यक्ष साहू समाज मनीष साहू पत्रकार, ओंकार साहू, रमेश राय, राजेश गुप्ता, संजय राय, प्रकाश चंद जैन, अयोध्या साहू, बीके साहू, रितेन्द्र टंडन, सेक्टर संयोजक अभय जैन, बबीना रूरल प्रधान दीनदयाल अहिरवार, अहिरवार समाज अध्यक्ष ठेकेदार दीपक अहिरवार, कांवड़ यात्रा संयोजक दीपक सिंह, सादिक मंसूरी, ब्रजेन्द्र साहू अध्यापक, हेमंत साहू पोपो, राहुल साहू, राजकुमार साहू, मुकेश साहू अध्यापक, सुनील साहू, सोनू साहू, ऋषि साहू, नीरज साहू, मोहित साहू, संजय साहू वैभव मोबाइल, लक्ष्मण साहू, सुमित साहू, रवि साहू, भास्कर साहू अध्यापक, रामकुमार साहू, रमेश चंद्र साहू, अनुपम जैन, मोहित बाल्मिक, रविंद्र बंगड़ी, प्रसन्न साहू एवं अंकित साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सामुदायिक भवन का निर्माण साहू समाज के लिए सामाजिक एकता, सामुदायिक आयोजनों एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here