झांसी में 758 कोटेदारों को अब 90 से बढ़ कर 125 रुपए मिलेगा लाभांश

0
60
Oplus_16908288

14.35 लाख लाभार्थियों को राशन देने वालों का बढ़ा सम्मान

झांसी। जिले के 758 उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़े हुए लाभांश का तोहफा दिया है। इनका लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुन्तल कर दिया गया है। झांसी में इन 758 दुकानों के माध्यम से 3,77,370 राशनकार्ड धारकों के 14,35,462 लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। योजना के अनुसार औसतन 100 कुन्तल अनाज वितरण पर पहले 12,750 रुपये लाभांश मिलता था, जो अब बढ़कर 16,250 रुपये हो जाएगा। यही नहीं अन्नपूर्णा भवनों में राशन के साथ स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने और स्वदेशी अपनाने की भी तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here