झांसी। झपटमारी (चेन स्नैचिंग) कर भागे 2 आरोपियों को नवाबाद पुलिस ने 18 अगस्त को 10 घण्टे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 1 अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षार्थ की फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल भिजवाया गया है व उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर,1 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 1 जिंदा कारतूस 12 बोर, छीना गया मंगलसूत्र, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 1,250/- रु0 बरामद किए गए। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना नवाबाद में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।














