पुलिस लाइन में नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष उद्घाटित

0
34

झांसी। पुलिस लाइन में पुलिस महानिरीक्षक, झा़सी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति की उपस्थिति में नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया गया। यह
कक्ष पुलिस विभाग में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस सुविधा के माध्यम से उच्चाधिकारियों द्वारा आयोजित समीक्षा बैठकों, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में जनपद के अधिकारीगण सुगमता एवं प्रभावी ढंग से प्रतिभाग कर सकेंगे। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में समयबद्धता, बेहतर समन्वय एवं त्वरित निर्णय-प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन किया तथा पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरविन्द कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी लाइन असमा वकार, प्रतिसार निरीक्षक पन्नालाल मौर्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here