झांसी। 20 अगस्त को थाना रक्सा पुलिस, स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा मुठभेड़ में लूट के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी व उनके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाशों से 2 तमंचा, 3 खोखा, 2 जिन्दा कारतूस, 11 हजार रुपए व 1 कार बरामद किया गया है।
पकड़े गए बदमाशों के नाम मंगल सिंह जाट निवासी कजका, थाना- गोदन, जिला दतिया, लोकेन्द्र साहू उर्फ लिटिल निवासी -्इन्दरगढ़ जिला दतिया, भूपेन्द्र सिंह निवासी धर्मकोर्ट थाना वक्सी वासा जिला- पटियाला (पंजाब), ब्रिजकिशोर धाकड़ निवासी रऊआ जीवन थाना- इन्दरगढ़ जिला- दतिया बताए गए हैं।














