बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी ने 8 दिन बाद दम तोड़ा

0
40
Oplus_16908288

झांसी। लूट के इरादे से बाइक सवार बदमाशों की गोली लगने से घायल आढ़ती प्रशांत गुप्ता उर्फ मोनू पनिहारी (52) की मौत हो गई। उसका झांसी के प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उनको गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान बुधवार रात लगभग 11:30 बजे प्रशांत गुप्ता ने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि इस मामले में फरार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। प्रशांत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here