झांसी। नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मैन्स यूनियन के तत्वाधान में ई.एम.एस -1 कारखाना शाखा झाँसी में शाखा मंत्री काॅ. राजा भइया के नेतृत्व एवं काॅ. रामकुमार परिहार की अध्यक्षता में सामाजिक कार्यकर्ता और विचारक स्व काॅ जाॅन बैंजामिन की 49वीं पुण्यतिथि पर रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जनों, परिजनों एवं उनके प्रशंसकों ने उन्हें याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
सभा में कॉमरेड साथियों ने कॉ जॉन बेंजामिन के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने उनके जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। संचालन करते हुए शाखा मंत्री कॉ. राजा भइया ने कहा जॉन बेंजामिन का जीवन और उनके आदर्श आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं उनके दिखाएं रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष ऊषा सिंह, पूर्व मुख्यालय मंडल के सहा. सचिव खेमचंद, शाखा अध्यक्ष राम कुमार परिहार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष युसूफ खान, चिम्मन सिंह यादव, आनंद आर्या, अरविंद कुमार,संतोष कुमार वर्मा,के.के. निरंजन, अनुराग सहगल आदि उपस्थित रहे। अंत में शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार आभार व्यक्त किया।














