पुष्प वर्षा करते हेलीकॉप्टर की हवा के दबाव से गिरे बाइक सवार

0
89

झांसी। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने के दौरान जमीन के काफी करीब आए हेलीकॉप्टर के पंखों की हवा से कई बाइक सवार घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, झांसी में गुरुवार को निकली कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर द्वारा आसमान से की जा रही पुष्प वर्षा का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को ओरछा से झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर के लिए निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में यूपी सरकार के सरकारी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराई जा रही थी। इसी दौरान हेलीकॉप्टर काफी नीचे आ गया और इसके तेज हवा के दबाव से सड़क से गुजर रहे कई बाइक सवार सड़क पर बाइक सहित गिर पड़े। पूरी घटना एक बच्चे के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई।

गुरुवार को ओरछा से झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर के लिए भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में शामिल कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराई जा रही थी। पुष्प वर्षा के दौरान हेलीकॉप्टर काफी नीचे आ गया। हेलीकॉप्टर के पंखों से पैदा हुए तेज हवा के दबाव की वजह से सड़क से गुजर रहे कई बाइक सवार अचानक असंतुलित हो गए और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। खास बात यह है कि इसी दौरान एक बच्चा अपने मोबाइल फोन से हेलीकॉप्टर से की जा रही पुष्प वर्षा का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक सवारों के गिरने की घटना भी उसके कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here