भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष को झांसी में हाइड्रा से 100 किलो की माला पहना कर स्वागत 

0
40
Oplus_16908288

वंदे मातरम विभाजन का काम करने वालों संग आतंकी जैसा व्यवहार करेंगे : रामकिशोर साहू 

झांसी। शनिवार को भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। शाम लगभग 6:30 बजे इलाइट चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को लगभग 25 फीट ऊंची और 100 किलो वजनी माला हाइड्रा से पहनाई और जेसीबी से फूल बरसाए गए।

अपने स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा- झांसी मेरी जन्मभूमि है। यहां के उत्साही कार्यकर्ताओं ने आज गली-गली, चौराहा-चौराहा पर स्वागत किया, लेकिन ये स्वागत नहीं है, ये चुनौती है अखिलेश यादव, राहुल गांधी, केजरीवाल को, जो इस देश में वंदे मातरम का विभाजन करके इस राष्ट्र के विभाजन का स्वप्न देख रहे हैं लेकिन 2026 का विकसित भारत है। जो वंदे मातरम के विभाजन की गाथा लिखने का काम करेंगे और देश के बंटवारे की संकल्पना करेंगे तो हम कानून बनाकर उनके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे, जो आतंकवादियों और गद्दारों के साथ किया जाता है।

अखिलेश पाकिस्तान भाग जाएं

BJP को भाग जाओ पाकिस्तान वाले अखिलेश यादव के बयान पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव अपने चाल, चिंतन और चरित्र के बारे में बात करें। उनको अपनी पत्नी डिंपल और भाई की चिंता है। पाकिस्तान ये लोग जाएं, जो वंदे मातरम का विरोध करते हैं। वंदे मातरम का विरोध करके सपा, बसपा, कांग्रेस, केजरीवाल, ममता इस राष्ट्र को तोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के बीच जाकर इसको उजागर करके इस राष्ट्र को अखंड भारत बनाने का संकल्प लेगी।

जगह-जगह स्वागत में उमड़े भाजपाई

क्षेत्रीय अध्यक्ष का सीपरी बाजार, आवास विकास चौराहा, प्रेमनगर, सदर बाजार, कचहरी चौराहा, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज, बाहर सैंयर गेट, बाहर ओरछा गेट, गल्ला मंडी तिराहा, शिवाजी नगर, बाहर बड़ागांव गेट, मालिनों का चौराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, गोविंद चौराहा, इलाइट चौराहा, बीकेडी चौराहा, मिशन गेट, सिद्धेश्वर मंदिर, पठौरिया चौराहा, आशिक चौराहा, भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं को नमन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिला महामंत्री विकास कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर बिहारीलाल आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, मुकेश मिश्रा, प्रदीप सरावगी, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे, सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल और शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here