राम जानकी मंदिर में साहू समाज ने किया भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का अभिनंदन

0
85

झांसी। बड़ागांव गेट स्थित साहू समाज के ऐतिहासिक श्री राम जानकी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं साहू-तेली समाज के गौरव रामकिशोर साहू के प्रथम आगमन पर स्वजातीय बंधुओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

मंदिर परिसर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रभु श्री राम-जानकी के विग्रह पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को साफा एवं पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रामकिशोर साहू का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनना समूचे बुंदेलखंड एवं समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष सचिन साहू ने की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बाल स्वरूप साहू ठेकेदार, विनोद जीएसटी, सतीश साहू (मार्बल वाले), गुरु प्रसाद साहू, एल.सी. साहू, राकेश एग्रो, गोपाल साहू, मुन्नालाल साहू, कौशल साहू, महेश साहू , एड.अभिषेक साहू, धर्मवीर साहू, नीतू साहू, मुदित साहू, ऋषि साहू, गोविंद साहू, जगदीश शिक्षक, रामदास साहू, राजीव साहू, सौरभ साहू, रचित साहू, अजय लठया, इंजीनियर वीरेंद्र साहू, दीपक दिगरा, नीरज साहू उपस्थित रहे।

महिला मंडल की ओर से सुनीता साहू, सुमन साहू, कुसुम साहू, रेखा साहू सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं गणमान्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर “जगन्नाथ का भात, जगत पसारे हाथ” की परंपरा के साथ भगवान के खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here