उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ को बदनाम करने को भ्रम फैलाने का आरोप

0
112

प्रयागराज, झांसी और मुख्यालय मंडल कार्यरत

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा 22 अगस्त को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि विगत कुछ दिनों में कई व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक व डिजिटल प्लेटफॉर्म से संघ को बदनाम करने के उद्देश से यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि हेमंत विश्वकर्मा और कुन्दन कुमार सिंह के द्वारा लिखे कई पत्र वायरल किए है जिसमें महामंत्री को सस्पेंड किया गया, संगठन मंत्री को निकला गया और मुख्यालय, प्रयागराज, झांसी मंडल को भंग कर दिया गया।

इस पर संघ की तरफ से खंडन किया जा रहा है कि उक्त सूचना पूरी तरह से झूठ, गलत और भ्रामक है, जबकि पूर्व में संघ के द्वारा हेमंत विश्वकर्मा, निर्भय सिंह को असंवैधानिक और संघ विरोधी काम करने के कारण निकाला गया था और कुंदन सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया गया था, उक्त लोगों को संघ से नियमानुसार कार्यवाही कर बाहर किया गया था तथा कारखाना मंडल को भंग कर दिया गया था, उपरोक्त सभी लोगों और कारखाना मंडल का वर्तमान में कानूनी और संवैधानिक तौर पर संघ की किसी भी गतिविधि में कोई अधिकार नहीं है न ही ये किसी प्रकार की कोई बैठक, प्रशासनिक वार्ता और पत्र लिखने का अधिकार रखते है, पूर्व में इनके द्वारा किए गए उक्त कार्य पर पुलिस और साइबर क्राइम में शिकायत दी गई है जिस पर कार्यवाही चल रही है।
संघ का सभी से अनुरोध है कि कोई भी असंवैधानिक, गैर क़ानूनी कार्य और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भ्रम और झूठी खबर फैलाने से बचे। वर्तमान में अध्यक्ष तेज पाल सिंह, महामंत्री रूपम पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष संजय तिवारी व संगठन मंत्री अनिल कुमार शुक्ला हैं तथा प्रयागराज, झांसी और मुख्यालय मंडल कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here