झांसी। उसे दो दिन बाद सेवा निवृत्त होना था, किन्तु न जाने किन परिस्थितियों के चलते वह घर से खाना खाने के बाद घूमने निकला फिर लौट कर नहीं आया। प्रात: पता चला कि उसने ट्रेन से कट कर मौत को गले लगा लिया।
झांसी जिले के शहर कोतवाली अन्तर्गत नई बस्ती लाला स्कूल के निकट निवासी 60 वर्षीय छिंग्गे छपराया रेलवे में झांसी यार्ड में गैंग मैन था। उसे दो दिन बाद ही सेवा निवृत्त होना था। हमेशा की तरह छिंगे ने गत शाम खाना खाया और फिर घूमने के लिए घर से निकल गये। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन की गई। आज रात्रि लगभग 2.30 बजे मुस्तरा स्टेशन पर गेंगमेन यूनिट 1 उमेश रायकवार द्वारा मेमो दिया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेक के किनारे कटा पड़ा है। खोजबीन के दौरान आज पता चला एक लाश झांसी-कानपुर रेल लाइन पर पड़ी हुई है। यह सुनते ही परिजन बताये गये स्थान पर पहुंचे। जहां उन्होंने लाश की शिनाख्त छिंग्गे के रुप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ट्रेन की चपेट में क्यों और कैसे आया यह स्पष्ट नहीं हो सका है।