आबकारी अभियान में कच्ची शराब बरामद, एक हजार किलो लहन नष्ट 

0
29

झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 22 अगस्त को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी मय स्टॉफ द्वारा डेरा मथुरा कॉलोनी, भट्टा गांव एवं भगवन्तपुरा मार्ग पर दबिश/चेकिंग की गई।

दबिश के दौरान 40 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 2 अभियोग पंजीकृत किया गया। कार्यवाही में 1000 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here