गंगाजल कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

0
52

झांसी। सैयर पहाड़ पर स्थित प्राचीन बाबा श्री बलखंडेश्वर सन्यासी आश्रम सिद्ध शक्तिपीठ बूढ़े महादेव धाम के महंत योगी श्री आनंद गिरि महाराज फक्कड़ बाबा के सानिध्य व नेतृत्व में श्रावण मास सावन के तीसरे सोमवार को 17 अगस्त को बल खंडेश्वर बूढ़े महादेव धाम सैयर से 11 शिव भक्त कावड़ियों का जत्था जिसमें किशन पहलवान हंसारी, वीरेंद्र मुखिया कोच, कपिल कुशवाहा सैयर, कृष्णा, विनय, चाहत, वीरू प्रजापति, मनोज प्रजापति, मानसिंह परिहार, कल्लू यादव, शिव भक्तों का जत्था कानपुर के बिठूर तीर्थ धाम से गंगाजल भरने के लिए रवाना किया गया था।

कावड़ियों वैदिक मंत्रोणाचार पूजा अर्चना कर बिठूर तीर्थ धाम से कावड़ों में गंगाजल भरकर बिठूर तीर्थ धाम से पैदल ही गंगाजल कावड़ यात्रा लेकर झांसी आगमन हुआ 23 अगस्त 2026 को झांसी के कचहरी चौराहे पर रायकवार समाज सभा के झांसी जिला अध्यक्ष पंकज रायकवार के नेतृत्व में पैदल गंगाजल कावड़ यात्रा का फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया व सभी शिव भक्तों ने महंत योगी श्री आनंद गिरि महाराज फक्कड़ बाबा का आशीर्वाद लिया, महंत श्री महाराज का चरण नंदन किया।

इस मौके पर महीपत झा एडवोकेट, पूर्व पार्षद नगर निगम के पूर्व उपसभापति भरत यादव हंसारी, रविश शर्मा एडवोकेट, नीरज शिवहरे एडवोकेट, हरीश केसरिया एडवोकेट, मनीष रायकवार एडवोकेट, राजकुमार ध्वनि, अनिल रायकवार टपुआ बरुआ सागर, मनोज वर्मा स्टांप वेंडर, बीआर निषाद बट्टा गुरु, प्रभु दयाल कुशवाहा, बालचंद बल्ली यादव, राहुल राय नगरा, कमलेश शर्मा, लखपत राम यादव सैयर, ओम प्रकाश रायकवार पी, डब्लू, डी, धर्मेंद्र भोला, नंदराम पहलवान नंदू, संदीप यादव कोडरा राजगढ़, सुंदर लाल प्रजापति आदि शिव भक्तों ने पैदल गंगाजल कावड़ यात्रा का श्रद्धा आस्था भक्ति के साथ हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here