हाईवे पर हादसा: इंदौर से लखनऊ जा रही बस गहरी खाई में पलटी, 16 यात्री घायल

0
50

झांसी। रविवार सुबह झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर मोठ कोतवाली क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस घटनाक्रम में लगभग 19 यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

शताब्दी बसेरा ट्रेवल्स की बस संख्या BR 02 PC 5260 इंदौर से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। बस मोंठ क्षेत्र में स्टेडियम के पास पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई में पलट गई। हादसे के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए मोठ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।हादसे में 16 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here