जीआरपी व आरपीएफ के हत्थे चढ़ा ट्रेनों/प्लेटफार्मो में चोरी करने वाला शातिर चोर

0
56
Oplus_16908288

तीन चोरियों का माल बरामद 

झांसी/महोबा। थाना जीआरपी महोबा व आरपीएफ टीम द्वारा ट्रेनों/प्लेटफार्मो में चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सोने का 1 मंगलसूत्र जिसमें पैंडल व 6 नग मोती लगे हैं, 2 अदद अंगूठी, 01 जोड़ी कान के टाप्स, 1 अदद माला मय लाकेट, आर्टिफिशयली ज्वैलरी व एक हरे रंग का ट्राली बैग बरामद कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत 01 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक रेलवे, झांसी के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झांसी के पर्यवेक्षण में प्लेटफॉमों ट्रेनों में बढ़ती चोरी/छिनैती की घटनाओं के रोक-थाम हेतु अपराधियों की गिरफ्तारी बरामदगी, अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी महोबा/आरपीएफ संयुक्त टीमों द्वारा 28 अगस्त को रेलवे स्टेशन महोबा जंक्शन के नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज की बजरिया तरफ स्थित सीढियों से 01 शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुये कब्जे से सोने का 1 मंगलसूत्र जिसमें पैंडल व 6 नग मोती लगे हैं, 2 अदद अंगूठी, 01 जोड़ी कान के टाप्स, 1 अदद माला मय लाकेट, आर्टिफिशयली ज्वैलरी व एक हरे रंग का ट्राली बैग बरामद कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत 01 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मंगल बाल्मीक पुत्र स्व० रमेश बाल्मीक निवासी पुलिस चौकी के पास तेलियरगंज थाना शिवकुटी जिला प्रयागराज हाल पता ब्लाक के पीछे सरकारी अस्पताल के क्वार्टर में थाना फूलपुर जिला प्रयागराज उ०प्र० है। उससे जीआरपी महोबा थाना में दर्ज तीन चोरियों का माल बरामद हुआ है।

बरामदगी करने वाली टीम में जीआरपी थाना महोबा थानाध्यक्ष श संजना सिंह, उ0नि0 सुशील कुमार, हे0का0 नरेन्द्र सिंह व रवीश आर्या। आरपीएफ पोस्ट महोबा निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, उ०नि० अमित कुमार द्विवेदी, क्राइम विंग झांसी हेका तौसीफ खान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here