मछली के शिकार के दौरान नदी में पैर फिसलने से शिकारी की डूब कर मौत 

0
20
Oplus_16908288

झांसी। सकरार थाना क्षेत्र के खिसनी खुर्द गांव में रविवार शाम मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय युवक की पैर फिसलने से डुमरई नदी में तेज़ बहाव में डूब गया। देर रात तक ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह नदी किनारे उसका शव उतराता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।

सकरार के खिसनी खुर्द निवासी रमेश कुशवाहा (30) पुत्र सूखे कुशवाहा रविवार शाम डुमरई नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरा। नदी में पानी का बहाव तेज होने के साथ ही जगह-जगह पथरीला भूभाग होने के कारण वह संभल नहीं सका और गहरे पानी में डूब गया। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सकरार थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह को दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और देर रात तक नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

सोमवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने दोबारा नदी में तलाश शुरू की। इसी दौरान रमेश का शव नदी किनारे उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here