NCRES की शाखा नंबर 1 में महिला विंग अध्यक्ष दीपा व सचिव मधु बनीं 

0
32

झांसी। प्रेम कार्यालय में प्रिंसी सिंह तोमर, मंडल उपाध्यक्ष, NCRES की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया जिसमें महामंत्री की स्वीकृति, प्रेरणा उपरांत महिला सशक्तिकरण के लिए शाखा नंबर 1 में महिला विंग का गठन किया गया ।

इसमें सर्वसम्मति से दीपा सिंह को शाखा नंबर की महिला विंग के अध्यक्ष एवं मधु को शाखा सचिव के पद के लिए चुना गया । इसके अतिरिक्त मालती, पुष्पा, संगीता देवी, स्वीटी को उपाध्यक्ष एवं आशा, सुनिता पाल, सायमा को सहायक सचिव के पद पर मनोनीत किया गया ।

प्रिंसी सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि दीपा, इंजीनियरिंग विभाग में पेंटर के पद पर पदस्थ हैं और मधु रेलवे चिकित्सालय में FHA के पद पर कार्यरत हैं । ये दोनों ही बहुत ही लगनशील ओर संगठन के लिए समर्पित रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here