- महामंत्री पद पर चार प्रत्याशियों में जोर अजमाइश  
 झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन हेतु नामांकन पत्रों की जांच की गयी। जांच में जो नामांकन पत्र सही पाए गए उसके अनुसार इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पांच, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर चार, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर तीन, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर छह, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर छह प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद हेतु बारह, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद हेतु नो प्रत्याशी हैं।
 नामांकन पत्रों की जांच, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामशरण निगम की अध्यक्षता में एल्डर्स कमेटी के सदस्य प्रकाश नारायण द्विवेदी, रघुवीर शरण बाजपेयी, सुधीर कुमार सक्सेना, दामोदर दास अग्रवाल व निर्वाचन समिति के सदस्यगण केके गुप्ता, नंदकिशेार बट्टा, एहसान उल्ला, रवि मोहन माथुर, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अफजाल अहमद, शब्बीर खां, चंचल शर्मा द्वारा की गई। अध्यक्ष पद पर रमेश कुमार यादव, काशीनाथ श्रृंगीऋषि, अरूण कुमार श्रीवास्तव के नामांकन पत्र सही पाये गये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिश्ना उदय, प्रमोद कुमार मिश्रा, बालकृष्ण कुशवाहा, शिवनारायण श्रीवास्तव, शिवकेश दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अनुज चन्द्र श्रीवास्तव व राजेन्द्र कुमार रावत, महामंत्री/सचिव पद हेतु प्रणय श्रीवास्तव, छोटेलाल वर्मा, प्रदीप शर्मा, याकूब अहमद मंसूरी, कोषाध्यक्ष पद हेतु रामजी श्रीवास्तव, अशोक कुमार पटैरिया, अभिनंदन कुमार प्रजापति, राधा आचार्य, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सुनत कुमार पटेल, महेन्द्र कुमार जोशी, प्रति अहिरवार, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद हेतु संकल्प भारती, प्रशांत कुमार नामदेव, रमाकांत दुबे, लक्ष्मीनारायण प्रजापति, दिलशाद अहमद सिद्दीकी, मनीषा मिश्रा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद हेतु चन्द्रकुमार उपाध्याय, शिरोमणि जैन, युसुफ खान, बृजेश कुमार, यशोवर्धन बजाज, संजीव भदौरिया, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद हेतु नरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार वैद्य, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रमेशचन्द्र राजपूत, अशोक कुमार छत्रपाल, जयप्रकाश नामदेव, अरविंद कुमार सक्सेना, शरीफ अहमद, बृजेन्द्र राय, अनिल कुमार साहू, दिनेश बाबू वर्मा, प्रमोद सिंह, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद हेतु अमित बबेले, दीपक कुमार यादव, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, आशीष कुमार, अजहर कादिर, अभय ब्रह्मचारी, निर्मला चौरसिया, तवरेज मंसूरी, विजय कुमार शर्मा ने नामांकन सही पाये गये।
 
		












