जीआरपी द्वारा ट्रेनों/प्लेटफार्मों पर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

0
24

झांसी। यात्रियों एवं यात्रियों के सामान की सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी, चोरी की घटनाओं के रोकथाम व बरामदगी की तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी  के नेतृत्व में टीम द्वारा 2 सितंबर को इण्डियन आयल डिपो के आगे स्थित पानी की टंकी के पास रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गिरधर गोपाल नि० ग्राम गोवर्धन जिला मथुरा को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन वीवो रंग नीला बिना सिम व चिप के चालू हालत में बरामद हुआ। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 20,000 रू0 है। यह किसी यात्री से चोरी किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here