झांसी स्टेशन पर दबोचे उड़ीसा के दो तस्कर, 7.16 लाख का गांजा बरामद 

0
48
Oplus_16908288

दिल्ली व गाजियाबाद में पहुंचना थी गांजा की खेप 

झांसी। जीआरपी व आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त कार्यवाही में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर उड़ीसा के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार उनसे 14.338 किग्रा गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 16 हजार 900 रुपये बताई गई है।

जीआरपी व आरपीएफ द्वारा ट्रेनों व रेलवे प्लेटफॉर्मों पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी व आरपीएफ क्राइम विंग ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि उड़ीसा के दो गांजा तस्कर ट्रेन से स्टेशन पर उतरने वाले हैं। दोनों के पास पिटठू बैग में गांजा है।

इस सूचना पर संयुक्त टीम सक्रिय हो गई और प्लेटफॉर्म पर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान टीम ने दो संदिग्ध युवकों को ग्रुप डी गेस्ट हाउस के पीछे स्थित यार्ड में खंभा नंबर ORD-95 के पास पकड़ कर दोनों के पिटठू बैग कब्जे में ले लिये। तलाशी लेने पर उनमें छिपा कर रखे गांजा के पैकेट बरामद हो गये।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम पिराता बडारायता और स्टीफन बडारायता निवासी दोनों उड़ीसा के गजपति जिले के थाना अड़वा क्षेत्र के ग्रीगड़ा पोस्ट अन्तरावा के पास बताए। दोनों को जीआरपी थाने लेकर पहुंची, जहां बैग से बरामद गांजा की तौल की गई तो कुल 14.338 किग्रा गांजा निकला। बरामद गांजे की कीमत करीब 7,16,900 रुपये आंकी है।

दिल्ली और गाजियाबाद में करनी थी सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गांजा की खेप दिल्ली और गाजियाबाद में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे काफी समय से गांजा की तस्करी कर रहे हैं और इसे बेचने के लिए गाजियाबाद आते-जाते हैं। रेलवे पुलिस आरोपियों के दिल्ली व गाजियाबाद सहित अन्य शहरों में गांजा तस्करी के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

इस टीम ने पकड़े तस्कर 

कार्रवाई करने वाली टीम में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अजय कुमार, मुख्य आरक्षी आशुतोष तिवारी और आरक्षी मोहित मिश्रा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here