Oplus_131072

झांसी। झांसी -कानपुर रेल मार्ग पर चिरगांव के निकट चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बिहार अपने घर जा रहा था। वह ट्रेन से कैसे गिरा यह रहस्य बना हुआ है। पत्नी की माने तो मृतक ने मरने से पहले अपने साथियों के साथ झांसी में मछली और चावल खाए थे। इसके बाद ट्रेन में अजीब हरकतें करने लगे थे।

30 वर्षीय रोहित शाह पुत्र कृष्णानंद निवासी जिला गोपालगंज के भुसाव थाना ताहे बिहार निवासी था। उसके दो बच्चे हैं। पिता के अनुसार वह पत्नी और बच्चों के साथ गोवा में रहता है और वहीं मजदूरी करता था। पिछले दिनों वह पत्नी सीमा और दोनों बच्चों को लेकर गोवा से बिहार जाने को निकला था। जिसके लिए वह गोवा से झांसी ट्रेन से आया। झांसी से बिहार के लिए छपरा एक्सप्रेस में परिवार के साथ बैठ गया। उनके साथ दो साथी और भी थे।

उनके साथ रोहित ने झांसी में मछली और चावल खाया था। ट्रेन झांसी से निकलने के बाद चिरगांव की ओर बढ़ रही थी तभी रोहित चलती गाड़ी से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही पत्नी, बच्चे व साथी ट्रेन से उतर आए और घटना की सूचना परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद परिजन झांसी पहुंचे और रोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद उसे अपने साथ ले गए।