गो संरक्षण के दावे कागज़ी, 15 दिनों 12 गोवंशों की जा चुकी है जान
झांसी। जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र में झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ागांव तिगेला के पास रविवार की रात अंधाधुंध भागते अज्ञात वाहन की टक्कर से सात गायों की मौत हो गई जबकि एक घायल है।
सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह उप जिलाधिकारी अजय कुमार यादव, सीओ मनोज कुमार समेत प्रशासन और पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन मृत गोवंशों को सड़क से उठवा कर दफनाया गया, जबकि घायल गोवंश को इलाज के लिए भेजा गया। इस घटनाक्रम ने साबित कर दिया गया है कि गो आश्रय स्थलों के बावजूद बड़ी संख्या में गाय सड़क पर विचरण कर मौत का शिकार हो रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना स्थल के आसपास चार ग्राम पंचायतें में गो आश्रय स्थल हैं। इसके बावजूद, गोवंश छुट्टा घूमते रहना लापरवाही साबित करता है। इससे पहले झांसी-खजुराहो हाईवे पर 15 दिन के भीतर 12 गोवंशों की जान जा चुकी है। यह स्थिति शासन-प्रशासन की ओर से गो संरक्षण के बड़े-बड़े दावों की कली। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का इस ओर ध्यान अपेक्षित है।












