पशु कटने से इंजन हुआ फेल, ताज एक्सप्रेस सोनागिर में कई घंटे खड़ी रही 

0
41

झांसी/ग्वालियर। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ताज एक्सप्रेस के इंजन पशु कट जाने से सोनागिर पर इंजन फेल हो गया । दूसरे इंजन से ट्रेन पूरे पौने चार घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंच सकी। ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों प्लेटफार्म पर खडे रहे।

चूंकि ताज एक्सप्रेस से हर दिन सैकडों की संख्या में ग्वालियर से यात्री सवार होते है और मुरैना, धौलपुर, आगरा व मथुरा तक का सफर करते है। जानकारी के अनुसार शनिवार को सोनागिर के पास ट्रेन के इंजन से अचानक पशु कट गया। इसके कारण कुछ दूर जाकर गाड़ी का इंजन खराब हो गया। रास्ते में खडी होने के कारण यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पडा। इसके बाद स्टाफ ने इंजन की मरम्मत का प्रयास किया। इसके बाद दूसरा इंजन लगा कर ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया।

इस घटनाक्रम के कारण ताज एक्सप्रेस पूरे पौने चार घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंच सकी। इससे ट्रेन में सवार यात्री परेशान रहे वहीं ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों प्लेटफार्म पर खड़े रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here