अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही

0
30

मदिरा दुकानों एवं ढाबों की चेकिंग से अफरातफरी 

झांसी। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद झांसी में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी, शिशिर द्विवेदी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 (अति.चार्ज क्षेत्र-3 झांसी) एवं विजय प्रताप यादव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी व अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा ग्राम बसाई, ग्राम सिमरिया, ग्राम पुनावली, ग्राम बलौरा, ग्राम छपरा, आरा मशीन, भेल कॉलोनी, सुखनई नदी के किनारे मऊरानीपुर व डेरा जौरा रोड टांडा, भकौरा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 175 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 1400 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 3 अभियोग पंजीकृत किए गये। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत मध्य प्रदेश राज्य से लगी जनपद झांसी की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया एवं होटल/ढाबों की चेकिंग की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here