गई थी पति की शराब छुड़ाने, तांत्रिक लूटता रहा अस्मत

0
216

ग्वालियर मप्र । पति की शराब की लत छुड़ाने के लिये तांत्रिक के पास पहुंची महिला को बेहोश कर दुष्कर्म किया और फिर ब्लैकमेल कर लगातार देह शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तांत्रिक ने महिला को प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाया। लड्डू खाने के बाद महिला बेहाश हो गयी। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना के बाद तांत्रिक ने महिला को ब्लैक मेल करते हुए बदनाम करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा है। मामला शहर के उपनगर ग्वालियर थाना इलाके का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी कथित तांत्रिक कमल राठौर उर्फ पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी की धमकियों और बदनामी के डर से उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। 6 सितंबर को उसने हिम्मत कर अपनी सहेलियों और पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद उनके साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति को जान से मार देगा। महिला का कहना है कि धमकी के डर से वह चुप रही। इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के मुताबिक आरोपी ने आखिरी बार 8 अगस्त 2026 को दोपहर में उसके साथ दुष्कर्म किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here