जीआरपी व आरपीएफ क्राईम विंग द्वारा अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

0
42

झांसी। विवेक कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झांसी के नेतृत्व में थाना जीआरपी टीम व आरपीएफ क्राईम विंग द्वारा मंगलवार को रेलवे स्टेशन झांसी के नगरा स्थित यार्ड ग्रुप डी गेस्ट हाऊस के पीछे से आकाश वर्मा उर्फ गोलू पुत्र गब्बर नि0 मोहल्ला साहनी थाना कोतवाली दतिया जिला दतिया म०प्र० को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी लेने पर उसके पास 35 अदद क्वार्टर देशी शराब हरियाणा मार्का व 15 अदद हाफ अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुआ। उसके विरुद्ध धारा 63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है। अनुमानित कीमत 13,500/- रुपये।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली थाना जीआरपी टीम में प्र0नि0 विवेक कुमार श्रीवास्तव, व0उ0नि0 शेरे आलम खान, हे0का0 शशिकान्त, का0 राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here